सरगुजा

नपं भटगांव के वार्ड 7 जीरो वेस्ट वार्ड घोषित
26-Feb-2022 8:39 PM
नपं भटगांव के वार्ड 7 जीरो वेस्ट वार्ड घोषित

भटगांव, 26 फरवरी। नगर पंचायत भटगांव के नागरिक स्वच्छता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत भटगांव द्वारा नागरिकों को 100 फीसदी होम कंपोस्टिंग को बढ़ावा दिए जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है। नगर पंचायत भटगांव के वार्ड- 7 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है। नगर पंचायत भटगांव की इस पहल से लोगों को होम कपोस्टिंग का लाभ मिल रहा है, जिससे वार्ड भी पूर्णरूपेण स्वच्छ हो रहा है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत भटगांव में स्वच्छता के कार्य में पूर्ण रूप से तत्परता से कार्य कर रही है। भटगांव को स्वच्छता के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें नागरिकों का उचित सहयोग मिल रहा है। नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता व सभी जनप्रतिनिधि नगर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण उपाध्याय व उप अभियंता नीतीश गुप्ता, अजय कुमार, प्रशांत आचार्य, दिलीप कुमार सभी नगर को स्वच्छ रखने में पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं।

जीरो वेस्ट वार्ड घोषित होने पर समस्त स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के लिए नियुक्त ब्रांड एम्बेसडर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, साथ ही स्वच्छता दीदी औऱ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है।


अन्य पोस्ट