सरगुजा

यूपी में कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने किया प्रचार
25-Feb-2022 8:02 PM
यूपी में कैबिनेट मंत्री अमरजीत ने किया प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 फरवरी।
छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सोनभद्र जिले के घोरावल में बिंदेश्वरी सिंह राठौर के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। बिंदेश्वरी सिंह राठौर घोरावल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी है। इसी दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी दूरभाष पर बात की और चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान के बारे में विचार विमर्श किया।

गौरतलब है कि घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी बिंदेश्वरी सिंह राठौर क्षेत्र के राजघराने से संबंध रखती हैं, उनका जीवन संघर्षों से भरा हुआ है। बिंदेश्वरी के पति की मृत्यु विवाह के 6 माह के बाद ही हो गई थी।

छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में सोनभद्र जिले का प्रभार दिया गया है। वे पूरे जिले में प्रत्याशियों के साथ जोर-शोर से अपने अभियान में जुटे हैं। इसी के तहत आज घोरावल में एक सभा में लोगों को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सरगुजा के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्यामलाल जायसवाल भी मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट