सरगुजा
अम्बिकापुर,13 फरवरी। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शिव प्रसाद अग्रहरी प्रेरक नियुक्त हुए।
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई देसाई अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय सचिव प्रताप नारायण मिश्र छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरुण ताम्रकार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल की ओर से उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मध्य जोन चुनाव प्रबंधन इंचार्ज संतोष पांडे का जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के मुख्य संगठन के साथ उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिपेक्ष्य में शिव प्रसाद अग्रहरी को जिला बाराबंकी रामनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 267 का प्रेरक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि उक्त नियुक्ति पर जिला कांग्रेस सेवा दल सरगुजा की ओर से आभार व्यक्त करता हूं। आपके मार्गदर्शन में रहकर कांग्रेस सेवा दल का एक सक्रिय स्वयंसेवक के रूप में संगठन की मजबूती हेतु कार्य कर सकूं, यही मेरी आकांक्षा है। प्रेरक मंडल के सदस्यों के साथ रामनगर विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानेश शुक्ला एवं उनकी टीम साथियों के निर्देशन में कार्य करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ। मैं हृदय से छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जो भी मुझे जिम्मेदारी मिली है, उसका कर्तव्यनिष्ठ होकर निर्वहन कर सकूं।


