सरगुजा
विजय दयाराम ने निगम आयुक्त का संभाला पदभार
22-Jan-2022 8:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 22 जनवरी। शनिवार को आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर विजय दयाराम के द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व निकाय क्षेत्रान्तर्गत संचालित शासन की महत्वाकांक्षी एनजीजीबी योजना अन्तर्गत घुटरापारा गौठान में गोधन न्याय योजना से संबंधित जानकारी ली गयी। गौठान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान महिला समूह से मिलकर गोबर से निर्मित होने वाले उत्पादों के संबंध में चर्चा की गयी। उसके पश्चात नगर निगम कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे