सरगुजा
एनएसयूआई ने फूंका यूपी के सीएम का पुतला
17-Jan-2022 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,17 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किये गए एफआईआर के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे के निर्देश पर एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह की उपस्थिति में एनएसयूआई पूर्व प्रदेश सचिव राहुल बर्मन के नेतृत्व में स्थानीय लरंगसाय चौक रामानुजगंज विधानसभा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।
इस दौरान पूर्व जिला संयोजक कृतिव्रत मंडल, तौकीर रजा, सत्यजीत सिंह, सद्दाम , चंदन राही, फिरोज रहमान , मुबारक अंसारी, बालकेश गुप्ता, बंटी हलदार, गौतम गुप्ता, गोलू कश्यप, रिशु पासवान, पवन यादव सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे