सरगुजा

मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं मुहिम का चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया आगाज
17-Jan-2022 7:45 PM
मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं मुहिम का चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने किया आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,17 जनवरी।
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज, सरगुजा इकाई द्वारा मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं मुहिम का आगाज़ ब्रह्म रोड, अम्बिकापुर से किया गया। सरगुजा इकाई के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल, उपाध्यक्ष गुलाब चंद धनवानी एवं कोषाध्यक्ष अमित तिवारी द्वारा सभी दुकानों मे जा कर मास्क नहीं तो प्रवेश नहीं के स्टीकर लगाए गए एवं व्यापारियों को कोरोना से सम्बंधित समस्त प्रोटोकॉल फालो करने हेतु निवेदन किया गया, ताकि सम्पूर्ण जिले को लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति का सामना पुन: करने से बचाया जा सके।

चैम्बर के सदस्यों द्वारा सभी दुकानदारों से उनके परिवार व स्टाफ के वैक्सीनेशन की जानकारी भी ली गई। साथ ही दुकानों में मौजूद ग्राहकों को भी कोरोना से बचाव हेतु मास्क लगाने, सैनेटाइजर का लगातार प्रयोग करने और सोशल डिस्टेंस का पालन आवश्यक रूप से स्वयं करने एवं अन्य लोगों को प्रेरित करने के लिए निवेदन किया गया।


अन्य पोस्ट