सरगुजा

पूर्व केंद्रीय मंत्री साय को किया याद
04-Jan-2022 8:51 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री साय को किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 4 जनवरी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में लरंगसाय चौक पर स्थित लरंग साय की प्रतिमा पर वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता आरके पटेल कन्हैयालाल अग्रवाल, सुभाष केसरी, शैलेश गुप्ता की उपस्थिति में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर उनके कार्यों को याद किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय का रामानुजगंज से गहरा रिश्ता था। उन्होंने नगर के विकास के लिए बहुत कुछ किया, उन्हीं की देन पुल-बिजली एवं तत्कालिक पेयजल की व्यवस्था थी। क्षेत्र में विकास के लिए जो उन्होंने कार्य किया उसकी तुलना नहीं की जा सकती। उनके जीते जी यहां उनके नाम से चौक का स्थापना उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण हुआ था जो आज नगर का प्रमुख चौक है। वे सादगी सरलता ईमानदारी की मिसाल थे। वे लोगों से आत्मीयता एवं सहजता से मिलते थे। ऐसे नेता बहुत ही विरले मिलते हैं।
 
पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आरके पटेल ने भी उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा चिंतित एवं समर्पित रहते थे, उनकी ईमानदारी की मिसाल आज भी हम सब देते हैं।  इस दौरान प्रमोद कश्यप सांसद प्रतिनिधि पवन गुप्ता अनूप कश्यप विजय रावत राम ध्यान गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट