सरगुजा
3 स्थानीय अवकाश घोषित
22-Dec-2021 5:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 22 दिसम्बर। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो के अनुक्रमांक-4 के नियम-8 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2022 के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जनवरी को छेरता (पौष पूर्णिमा), 6 सितम्बर को करमा (ढोल ग्यारस) एवं 4 नवम्बर 2022 को कार्तिक एकादशी (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों एवं उप कोषागारों में लागू नहीं होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


