सरगुजा

सदियों से आदिवासी लोक संस्कृति की अपनी अलग पहचान-अमित सिंहदेव
15-Dec-2021 8:40 PM
सदियों से आदिवासी लोक संस्कृति की अपनी अलग पहचान-अमित सिंहदेव

कुन्नी में आदिवासी लोककला महोत्सव

लखनपुर,15 दिसंबर। सदियों से आदिवासी लोक संस्कृति की अपनी अलग पहचान रही है। आदिवासी समुदाय के पूर्वजों ने विरासत में अपने पीढ़ी को दिया है, उसे आने वाले पीढ़ी के लिए बचाये रखने के नजरिए से बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जरूरी है। ऐसा कार्यक्रम होते रहने चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि जपं उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने ग्राम कुन्नी हाईस्कूल मैदान में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय ऐतिहासिक आदिवासी लोक कला महोत्सव में प्रतिभागी नर्तक दलों के कलाकारों तथा दर्शक दीर्घा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कही।

 पूर्व जनपद अध्यक्ष लाल अजित प्रताप सिंह देव, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंहदेव, जपं अध्यक्ष मोनिका सिंह, जपं उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, सुमित सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, मुख्य अतिथियों एवं चौपाल संस्था प्रमुख गंगा राम पैकरा,जनपद सदस्य बिहारी तिर्की, नरेन्द्र पांडेय, दिनेश,सत्येन्द्र राय,शैलेश पांडेय,युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन,रामसुजान द्विवेदी, इरशाद खान, गप्पू खान, अजर राम चौधरी, रमजान खान, हफ़ीज़ खान,कपिल राजवाड़े, आशीष पैकरा, उत्कर्ष पांडेय, विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के छाया चित्र में धूप-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव ने कहा कि आदिवासी लोक कला महोत्सव वाकई बहुत सराहनीय है और उससे भी ज्यादा सराहनीय है।

आयोजनकर्ता जंप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, चौपाल संस्था प्रमुख गंगाराम पैकरा की विचार धारा जिन्होंने आदिवासी संस्कृति अपने पुरखो के धरोहर को संजोकर रखा है, ये उजागर करता है उन चलन रीति रिवाजों को जो हमें अपने पूर्वजों से मिली है, इसे सहेज कर रखना जरूरी है। इसे भूलने का मतलब खुद को भूल जाना है।

जपं अध्यक्ष मोनिका पैकरा ने अपने विचार साझा करते हुए पारम्परिक भेष-भूषा में पधारे लोक कलाकारों को बधाई दी और अपनी संस्कृति को बचाये रखने कहा।

आदिवासी लोककला महोत्सव में 36ग्राम पंचायत के दलों के टीमों ने भाग लिया, जिसमें सरगुजिहा लोककला कर्मा, शैला, गेड़ी, बायर सहित कई प्रकार के टीमों ने भाग लिया, जिसे चयन कर अतिथियों के माध्यम से प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को शील्ड और नगद पुरस्कार, और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को अन्य सभी अतिथियों ने संबोधित किया। इस दौरान वहाँ सभी जनपद सदस्य, ग्राम के सरपंच, सचिव सहित हजारों की संख्या में दूर दराज से आये हुए ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच का संचालन अनिल गुप्ता और उपेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट