सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,14 दिसंबर। विकासखंड के लहपटरा मुख्य मार्ग से पिपरखार तक 4.11 करोड़ की लागत से डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य का लखनपुर कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने भूमिपूजन किया।
मिली जानकारी के मुताबिक पिपरखार के ग्रामीणों के द्वारा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य, कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंह देव के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव से सडक़ निर्माण की मांग की थी। जिस पर मंत्री टी एस सिंह देव के द्वारा डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई गई। सोमवार को कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। सडक़ की लंबाई 3.5 किलोमीटर जिसकी लागत राशि 4.11 करोड़ रुपए है।
भूमि पूजन उपरांत स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी एस सिंह देव सहित कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव वीरेंद्र सिंह देव को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता बृजेश राजवाड़े ठेकेदार सत्येंद्र सिंह पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर सतीश साहू सहित ग्रामीण मौजूद रहे।


