सरगुजा
रामानुजगंज,12 दिसंबर।स्वर्गीय लालजी अढ़तिया की स्मृति में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय खुली शतरंज स्पर्धा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक दुर्ग के जलाराम भवन में आयोजित है जिसके लिए आज नगर में विकासखंड स्तरीय सीनियर वर्ग के पुरुषों में शतरंज प्रतियोगिता शतरंज संघ के झालो पांडे एवं विकास दुबे के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें दो लोगों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सीनियर वर्ग के पुरुषों के शतरंज प्रतियोगिता के लिये ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय संस्कृतिक भवन में आयोजित किया गया जिसमें 1 दर्जन से अधिक प्रतियोगी ने हिस्सा लिया।विजेता श्याम कुशल पांडे एवं उपविजेता राकेश कश्यप रहे जिनका चयन राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया गया। जानकारी देते हुए झालो पांडे एवं विकास दुबे ने बताया कि क्षेत्र में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार संघ के द्वारा प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुंगेली में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसके लिए ट्रायल गुरुवार को नगर में होगा। विजेता एवं उपविजेता को संघ की ओर से पुरस्कृत किया गया।


