सरगुजा

स्कूल शिक्षा मंत्री पहुंचे लखनपुर, कई विषयों पर चर्चा
09-Dec-2021 8:19 PM
स्कूल शिक्षा मंत्री पहुंचे लखनपुर, कई विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,9 दिसंबर।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम गुरुवार की दोपहर सरगुजा जिले के लखनपुर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यालय में उनका फूल माला पहना कर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की तथा पार्टी विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने विकासखंड के विभिन्न विषयों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। जिस पर उन्होंने त्वरित निराकरण का आश्वासन भी दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन करने दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विकासखंड के दूरस्थ इलाकों में जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी या शिक्षक विहीन स्कूल है, उन स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंहदेव, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, कांग्रेस युवा ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडेय, शराफत अली, दिनेश तायल, शैलेंद्र गुप्ता, गप्पू खान मुकेश सिंह इरशाद खान मकसूद हुसैन रमजान खान प्रकाश ठाकुर खंड शिक्षा अधिकारी सूरज प्रताप सिंह, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी रविकांत यादव, बीआरसी उषाकिरण बाखला, मंडल संयोजक अरविंद गुप्ता शैलेश पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट