सरगुजा
अशोक भाजपा मण्डल जरही के प्रभारी नियुक्त
16-Nov-2021 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भटगांव,16 नवम्बर। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले के मण्डल प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के प्रभार में आंशिक संसोधन करते हुए विभिन्न मंडलों में प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला मंत्री भटगांव निवासी अशोक सिंह को भाजपा मण्डल जरही का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व श्री सिंह भाजपा मण्डल भटगांव के सह प्रभारी के दायित्व का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। अशोक सिंह ने नवीन दायित्व दिए जाने के लिए जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए यथा संभव कार्य करने के लिए जिला संगठन को आशवस्त किया है।
श्री सिंह को मण्डल प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


