सरगुजा

गायों को रोटियां खिलाकर मनाई गौअष्टमी
12-Nov-2021 9:53 PM
गायों को रोटियां खिलाकर मनाई गौअष्टमी

गौसेवा मंडल वर्षों से कर रहे हैं सेवा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 नवम्बर।
गुरुवार की शाम गौ अष्टमी के उपलक्ष्य में गौ सेवा मंडल सरगुजा के सदस्यों ने अंबिकापुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम-घूम कर गायों को लगभग 5100 रोटियां खिलाई।

मंडल के सदस्यों ने बताया कि गौ सेवा मंडल की टीम कई वर्षों से बेजुबान जीव-जंतुओं की सेवा, रक्षा करते आ रहे हंै। मंडल द्वारा गुरुवार को गौ अष्टमी पर एक सेवा की मिसाल पेश की है। मंडल के सदस्यों द्वारा बेजुबान पशुओं को 5100 रोटियों खिलाई एवं पशु चिकित्सालय अंबिकापुर में गौ वंशों की पूजा-अर्चना भी की है।

 इस 5100 रोटियों खिलाने का लक्ष्य को पूरा करने में गौ सेवा मंडल द्वारा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपील की थीकि कम से कम प्रत्येक घरों से 5-5 रोटियां अवश्य दान कर इस अभियान में जुड़े, जिसमें अनेकों घरों से काफी हद तक सहयोग मिला। साथ ही गौ सेवा मंडल द्वारा शहरवासियों से यह अपील भी की गई है कि अपने आस पास रहने वाला घुमंतु पशुओं को समय-समय पर चारा-पानी अवश्य रूप से दें।


अन्य पोस्ट