सरगुजा
अंबिकापुर,11 नवंबर। नगर के शंकर घाट स्थित छठ घाट में गुरुवार की सुबह आधा दर्जन महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुई हैं। महिलाओं द्वारा इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की गई है।
गुरुवार की सुबह शंकर घाट में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। इस भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों द्वारा 5 से 6 महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र पार कर दिया गया। पीडि़त महिलाओं ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार की सुबह छठ का अंतिम दिन था। सुबह-सुबह शहर के शंकर घाट स्थित छठ घाट पर काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शहर के तकिया रोड निवासी विद्या देवी छठ के अंतिम अघ्र्य में शामिल होने पहुंचीं थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। विद्या देवी को इसकी जानकारी कुछ देर बाद मिली।
बताया जा रहा है कि शंकर घाट स्थित छठ घाट पर भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने 5 से 6 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार कर दिया है। विद्या देवी व अन्य महिलाओं ने भी इसकी शिकायत कोतवाली में की है।


