सरगुजा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष की दादी का निधन
08-Nov-2021 9:19 PM
पूर्व नेता प्रतिपक्ष की दादी का निधन

अम्बिकापुर, 8 नवंबर। अंबिकापुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जनमेजय मिश्रा की दादी सीता देवी का सोमवार की दोपहर 2 बजे अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। वह अंबिकापुर शहर की दूसरी सबसे बुजुर्ग महिला थीं, उन्होंने 102 वर्ष की आयु पूर्ण करते हुए अंतिम सांसें ली। वे अपने पीछे 1 पुत्र, 5 पोता, दो पोती व 11 परपोता, 5 परपोती छोड़ गर्इं। उनके पुत्र वीरेंद्र मिश्रा एसपी ऑफिस अंबिकापुर से हेड कलर्क के पद से रिटायर हुए थे। एक पोता राकेश मिश्रा सब इंस्पेक्टर दरिमा में पदस्थ है, उनका दूसरा पोता जनमेजय मिश्रा जो कि पूर्व नगर पालिक निगम नेता प्रतिपक्ष व वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा जिला अध्यक्ष है। उनका एक नाती नीरज मिश्रा जनपद पंचायत उदयपुर के उपाध्यक्ष है। उनकी अंतिम यात्रा 9 नवंबर को शंकर घाट के लिए निकलेगी, जहां अंतिम संस्कार होगा।


अन्य पोस्ट