सरगुजा
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 नवम्बर। सरगुजा महाराजा व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के जन्मदिन पर लखनपुर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में रक्तदान कर मरीजों को फल का वितरण किया।
स्वास्थ्य व पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के निर्देश पर उनके जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता,आईपीसी संभाग समन्वयक सरगुजा रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव के मार्गदर्शन में ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रक्तदान करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा मरीजों को फल का वितरण किया गया। साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान अधिवक्ता नरेंद्र पांडेय,सराफत अली, दिनेश तायल, मोहम्मद इरशाद, गप्पू खान,मुकेश सिंह, अमित बारी, युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मक़सूद हुसैन,संतोष साहू,रमजान खान, भानु राजवाड़े, मोजिब खान,भूपेंद्र पैकरा,धर्मेंद्र झरिया, अचंभित राम, प्रकाश ठाकुर,अनुराग पांडेय स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर जी आर कुर्रे,लखनपुर बी एम ओ पी एस मार्को, डॉक्टर विवेक भटनागर, नेत्र रोग विशेषज्ञ अनिल मिश्रा, जीतेश मिश्रा, अमित सिसोदिया,लैब टैक्नीशियन अनिल विश्वकर्मा, अनिल तिर्की ,स्टाफ नर्स सोनम सारथी, अनिता राजवाड़े सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।


