सरगुजा

इंदिरा-पटेल को कांग्रेसियों ने किया याद
01-Nov-2021 8:25 PM
इंदिरा-पटेल को कांग्रेसियों  ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर,1 नवम्बर।
कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव, जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव, लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, आईपीसी संभाग समन्वयक सरगुजा रणविजय सिंह देव, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में अधिवक्ता नरेंद्र पांडे, पार्षद रमेश जायसवाल, एल्डरमैन शराफत अली, शशि पांडे, दिनेश तायल, मोहम्मद इरशाद खान, गप्पू खान,युवा कांग्रेस सोसल मीडिया ब्लॉक संयोजक मकसूद हुसैन मुजीब खान,प्रकाश ठाकुर, रमजान खान, अमित बारी, भानु राजवाड़े, भूपेंद्र पैकरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट