सरगुजा

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस ने किया रक्तदान अस्पताल में बांटे फल
01-Nov-2021 7:33 PM
इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस ने किया रक्तदान अस्पताल में बांटे फल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 1 नवंबर। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर महिला कांग्रेस द्वारा रक्तदान एवं अस्पताल में फल वितरण किया गया।महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी ने बताया कि शहादत दिवस पर गांधीनगर स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं ने रक्तदान किया।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फल वितरण और राजीव भवन में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चित्रा मिश्रा,शकीला सिद्दीकी, पूर्णिमा सिंह, नीलम सिंह, गीता रजक,हमीदा बानो रेणुका सिंह,नुजहत फातमा, शमा परवीन कुसुम मींज,गीता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट