सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 8 अक्टूबर। कवर्धा घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनपुर मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया। विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भूपेश बघेल को अपने प्रदेश की कोई चिंता नहीं है, खुद का प्रदेश हिंसा की आग में जल रहा है और भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री की अक्षमता को दर्शाती है तथा नेतृत्वविहीन सरकार भगवान भरोसे चल रही है।
कार्यक्रम के दौरान विकाश शुक्ल, महेश्वर राजवाड़े, अभिमन्यु सिंह, हर्ष वर्धन पांडेय, इंद्रजीत राजवाड़े, मुकेश ठाकुर, जुगेश साहू, अभिषेक साहू, सृजल साहू, दिव्यांश गुप्ता, नरेंद्र यादव, धनेश्वर राजवाड़े, रविन्द्र राजवाड़े, रितेश विश्वकर्मा, राममूर्ति महंत, महोदर सोनवानी, दिनेश राजवाड़े, सूरज राजवाड़े, जीतनारायन आदि उपस्थित थे।


