सरगुजा
सडक़ों की दुर्दशा को लेकर युवा मोर्चा आज करेगी प्रदर्शन
29-Sep-2021 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 29 सितंबर। अम्बिकापुर सहित पूरे सरगुजा जिले की सडक़ों की दुर्दशा, खस्ता हालत व गड्ढों से हो रही दुर्घटना के कारण लोगों की आये दिन जान जाने एवं अंबिकापुर शहर धूलों का शहर बन चुका है।
इन सभी विषयों पर निगम में बैठी कांग्रेस सरकार एवं जिला प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में सडक़ों पर उतर कर स्थानीय गांधी चौक से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर बनारस मार्ग में आज दोपहर 12 से 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन करेगी। उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


