सरगुजा

बस्ती में 8 हाथियों के दल ने 5 घरों को पहुंचाया नुकसान
18-Sep-2021 7:30 PM
   बस्ती में 8 हाथियों के दल ने 5 घरों को पहुंचाया नुकसान

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावितों से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर, 18 सितंबर। 8 हाथियों का दल विगत 7 सितंबर से वन परिक्षेत्र उदयपुर में अपनी आमद बनाए हुए है। बीती रात ग्राम सायर में भुडूमार बस्ती में 4 कच्चे के मकानों को तोड़ा है तथा एक घर के दरवाजे को नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को सायर के भुडू मार बस्ती में भारतीय जनता पार्टी मंडल उदयपुर के प्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर हाथी प्रभावितों से मुलाकात कर नुकसान जायजा लिया। बातचीत के दौरान किसानों ने लगभग लगभग 8 से 10 एकड़ धान का नुकसान बताया है।

प्रभावितों से मुलाकात के बाद मौके पर से भाजपा पदाधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इनके नुकसान की भरपाई के बारे में आवश्यक कार्यवाही का निवेदन किया गया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह,जिला मंत्री राधेश्याम सिंह, प्रबोध सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री उदयपुर चंद्र बसु यादव,भाजपा मंडल महामंत्री व राजू तिवारी मौजूद थे। हाथियों के द्वारा इंदर लाल लोकेश नान्हीं संगीता चंदर किंडो जगमोहन के घरों को तोड़ा गया है एवं फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है।


अन्य पोस्ट