सरगुजा

राजपुर को जिला बनाने की लगातार मांग जोर पकड़ रही
06-Sep-2021 8:19 PM
राजपुर को जिला बनाने की लगातार मांग जोर पकड़ रही

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला बनाने को लेकर मांगा जनसमर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 6 सितंबर।सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा विकासखंड कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर राजपुर जिला बनाने की लगातार माँग जोर पकड़ रही है। समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में चरणबद्ध रूप से कार्यक्रम आयोजित कर जिला बनाने के लिए संघर्ष किया जा रहा है।

इसी कड़ी में रविवार को संघर्ष समिति के द्वारा राजपुर के हाई स्कूल ग्राउंड महुआपारा में बबीता विश्वास लोक कला मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करते हुए विशाल जनसमूह से जिला बनाने को लेकर जन समर्थन मांगा गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जन समूह को संबोधित कर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंद कुमार पटेल के राजपुर को जिला बनाने के वादा को याद कराते हुए राजपुर को जिला बनाने की माँग पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि कुसमी शंकरगढ़ राजपुर को मिलाकर पृथक जिला बनेगा, जिसका मुख्यालय राजपुर ही होगा और पृथक जिला बनाने की मुहिम को लगातार हम सभी को मिलकर प्रयास करते हुए आगे बढऩा हैं।

उन्होंने कहा कि स्व नंद कुमार पटेल ने अपने राजपुर प्रवास के दौरान राजपुर को जिला बनाने का वादा किया था,परंतु आज प्रदेश में कांग्रेस में शासन होने के बाद भी इस पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संघर्ष समिति के संयोजक अशोक अग्रवाल ने कहा कि सामरी विधानसभा में सभी ब्लाक मुख्यालयों में सभा कर जन समर्थन मांगा जायेगा और जब तक जिला नही बन जाता लगातार संघर्ष जारी रखा जाएगा उसके लिए यदि आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे।

कार्यक्रम को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव ने कहा कि यदि राजपुर जिला बनता है तो हमे कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी, लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए दूर नही जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा पार्षद महेंद्र गुप्ता राजेश पांडये टिल्लू व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन व आभार प्रदर्शन पार्षद विशवास गुप्ता ने किया कार्यक्रम के दौरान सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति के कैलाश अग्रवाल संजय सोनी पूरन देवांगन सुनील अग्रवाल भीमसेन सिंह मुन्नूलाल सिंह भीम अग्रवाल राजन सोनी मंजू अग्रवाल छोटू भारती उमेश सिंह रत्नाम्बर मिश्रा व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मनाया गया जन्मदिन

सर्वदलीय राजपुर जिला बनाओ संघर्ष समिति सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के प्रारम्भ से पहले पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया,इस दौरान उपस्थित लोगों ने बधाइयाँ व शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट