सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 2 सितंबर। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन किया गया। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा रसोई गैस पर दिन-प्रतिदिन बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, जिससे देश में महंगाई की मार जनता झेल रही है। इसे लेकर युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि मोदी जी ने पहले कहा था कि मैं डिमोनेटाइजेशन कर रहा हूँ और वित्त मंत्री कहती हंै कि मैं मोनेटाइजेशन कर रही हूं और देश को दोनों मिलकर बेच रहे हैं। महंगाई बढ़ा कर बोल रहे हंै महंगाई नही हैं जनता ही गरीब है। इसे लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह , महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संध्या रवानी, उत्तम राजवाड़े, गंगा प्रसाद, अभय तिवारी, अमित तिवारी, सूरज यादव ,कृष्णा यादव, सुरेन्द्र गुप्ता आकाश यादव , दिवेश सिंह,राकेश सोनी , अभिषेक सोनी, वैभव पांडये , अभिषेक गुप्ता ,गौतम गुप्ता ,संदीप केरकेट्टा ,पवन साय, रजनी , महंत , गीता , हमीदा, बारी, पूनम सोनी, पुर्णिमा सिंह, गीता रजक, मलती सिंह , सकीला, सिवन्स,आदि कार्यकता उपस्थित थे ।


