सरगुजा

षड्यंत्र से दूर रहना है और अपने लक्ष्य को अर्जुन के समान साधना है-रामविचार
30-Aug-2021 1:30 PM
षड्यंत्र से दूर रहना है और अपने लक्ष्य को अर्जुन के समान साधना है-रामविचार

अजजा मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यसमिति की बैठक 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,29 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला अध्यक्ष कमला प्रसाद सिंह पावले के नेतृत्व में अजजा मोर्चा का जिला स्तरीय कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम,राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,अजजा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलभान सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती उद्देशवरी पैकरा,पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा,आदिवासी आयोग के पूर्व सदस्य राम किशुन सिंह,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन पैकरा,अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सतनारायण सिंह, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुंडामी, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री शिवशंकर सिंह मरावी,भाजपा जिला बलरामपुर के जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्र, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखनंदन, किसान भाजपा जिला उपाध्यक्ष  शशि कला भगत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजेता तिर्की,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तीलासाय,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुंशीराम, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभु राम भगत, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहीलाल आयम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष  शकुंतला पोर्ते के आतिथ्य मे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम मे सभी अतिथियों का स्वागत फूल माला पुष्पगुच्छ एवं भगवा गमछा से पगड़ी बांधकर किया गया। उक्त कार्यक्रम में कमला प्रसाद सिंह पावले ने स्वागत उद्बोधन दिया और सभी अतिथियों को बलरामपुर जिले के 6 विकास खंड के 11 मंडलों से समस्त जनजाति समाज को एकजुट कर आने वाला 2023 के चुनाव में सफलता प्राप्त कर जीत हासिल करने का विश्वास दिलाया। उक्त कार्यक्रम में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि मेरे द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों का दौरा किया जा रहा है और पूरे छत्तीसगढ़ के जनजाति समाज को एकजुट किया जा रहा है और इनके द्वारा आने वाले 2023 के चुनाव में सफलता प्राप्त करेंगे।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि हम सभी जनजाति समाज को किसी के भी बहकावे भुलावे मे नहीं आना है आज हम जनजाति समाज को तोडऩे का बहुत बड़ा षड्यंत्र चल रहा है हमको इस षड्यंत्र से दूर रहना है और अपने लक्ष्य को अर्जुन के समान साधना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से टिकट किसी को भी मिले हमारा प्रत्याशी कमल फूल रहेगा और हम कमल फूल को मतदान करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अजजा मोर्चा जिला बलरामपुर के जिला महामंत्री धरम सिंह मरावी एवं आभार प्रदर्शन अजजा मोर्चा जिला महामंत्री सुनील सिंह के द्वारा किया गया।        
 


अन्य पोस्ट