सरगुजा
अम्बिकापुर, 29 अगस्त।कान्फीडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स ने अमर परवानी के चेंबर आफ कामर्स छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत कैट के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिए थे।इसके बाद जितेंद्र दोषी को प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। पुरे प्रदेश के कार्यकारिणी को भंग करने के उपरांत फिर से सरगुजा जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दिया गया है।
कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी ने कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र दोषी एवं सरगुजा जिले के प्रभारी कन्हैया गुप्ता के अनुशंसा पर सरगुजा जिले का बागडोर एक बार फिर से रविंद्र तिवारी के हांथों सौंपा है।नया कार्यकारिणी में नये लोगों को सामिल किया गया है। जिला अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अजीत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री हरमिंदर सिंह भामरा, मंत्री सत्येंद्र सिंह ,मंत्री राजेंद्र सिंह छाबड़ा, मंत्री फिरोज फिरदौसी,प्रवक्ता नरेंद्र सिंह टुटेजा, मीडिया प्रभारी अजय केडिया, सह मीडिया प्रभारी विनोद जसवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा को मनोनीत किया गया है।


