सरगुजा

सामाजिक अंकेक्षण पर चर्चा
28-Aug-2021 9:26 PM
  सामाजिक अंकेक्षण पर चर्चा

लखनपुर, 28 अगस्त। नगर पंचायत लखनपुर में शनिवार को सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत परियोजना के समाजिक अंकेक्षण हेतु सुडा द्वारा चयनित संस्था नव आस्था जन विकास सेवा समिति अम्बिकापुर के प्रतिनिधियो द्वारा सामाजिक अंकेक्षण पर विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमे सर्व प्रथम नगर पंचायत प्रभारी प्रभाकर शुक्ला द्वारा संबोधन देते हुए कार्यक्रम का प्रथम कार्यशाला का शुभारम किया गया।तद्पस्चात नव आस्था जन विकास सेवा समिति के मास्टर ट्रेनर प्रभात कुमार द्वारा सामजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया हितग्राहियों को बताया गया।

राजेश सिंह सीएलटीसी सोशल क्षेत्रीय कार्यालय सरगुजा के द्वारा आवास निमार्ण के संबंध में स्वीकृति से कार्य पूर्ण करने की प्रक्रिया का विस्तार से उल्लेख किया गया। नव आस्था जन विकास सेवा समिति के संस्था प्रमुख विजय कुमार गुप्ता द्वारा उद्बोधन पस्चात हितग्राहियों ने आवास निमार्ण के अनुभव को साझा किया।

जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन ओर निमार्ण पर अपने विचार व्यक्त किये। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सावित्री साहू ने अपने उध्बोधन में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू के द्वारा कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास दिया गया आप सभी इस का फायदा उठाकर प्रधानमंत्री आवास पक्का मकान बनावे है सांसद प्रतिनिधि दिनेश साहू के उद्बोधनकार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम मे नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे एवं समस्त पार्षद गण के साथ नगर निगम अम्बिकापुर से आए सोसल एक्सपर्ट जगदंबा त्रिवेदी, सीएलटीसी सत्यम सोनी, सर्वेयर नगर पंचायत लखनपुर के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहियों को जलपान कराकर सामाजिक अंकेक्षण के अगले चरण जनसुनवाई एवं स्थल निरीक्षण हेतु हितग्राहियों को 31 अगस्त 2021 को आमंत्रित किया गया।


अन्य पोस्ट