सरगुजा
थोक सब्जी मंडी में शपथ ग्रहण समारोह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 अगस्त। सरगुजा संभाग की सबसे बड़ी सब्जी मंडी कंपनी बाजार अम्बिकापुर में अध्यक्ष पद का चुनाव किया गया। न्यू किसान मित्र व्यापारी संघ के द्वारा काशी केसरी को पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। सचिव पद संतोष साहू एवं उपाध्यक्ष पद मनोज प्रसाद और मुंशी गुप्ता को सौंपा गया। संरक्षक पद में हरमिंदर सिंह टिन्नी, शैलेश सिंह, शैलू, संतोष बिहाडे एवं अंगद जयसवाल को मनोनीत किया गया।
सलाहकार समिति का दायित्व धनंजय गुप्ता, विनय चौरसिया, संतोष गुप्ता, राजू गुप्ता, वासुदेव वैद्य को सौंपा गया। कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता सह कोषाध्यक्ष ददन गुप्ता बनाए गए। युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू जायसवाल को बनाया गया। यातायात प्रभारी सुचित यादव एवं सह यातायात प्रभारी राजेश सोनी, संजय गुप्ता एवं पिंटू गुप्ता को बनाया गया। स्वच्छता का प्रभार प्रदीप गुप्ता को देते हुए स्वच्छता सह प्रभारी संतोष गुप्ता बनाए गए।
शपथ समारोह में मुख्य अतिथि अजय तिर्की महापौर अंबिकापुर, विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह मेजर,विनोद हर्ष,सुधांशु गुप्ता, प्रयागराज साहू, सोमनाथ सिंह,रिंकू वर्मा एवं मनोज कंसारी,मनीष बारी शामिल रहे।सभी के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


