सरगुजा
सीएम के जन्मदिवस पर कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम
22-Aug-2021 9:05 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 22 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 23 अगस्त को जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
सोमवार दोपहर 3 बजे राजीव भवन जिला कांग्रेस कार्यालय घड़ी चौक अम्बिकापुर में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रमदान, फल वितरण तथा वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं बुजुर्गों का सम्मान कर जन्मदिन मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस, जिला सेवादल, पिछडा़ प्रकोष्ठ कांग्रेस, एनएसयूआई सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक मिश्रा ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे