सरगुजा
प्रीति महिला विंग राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी नियुक्त
21-Aug-2021 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अम्बिकापुर, 21 अगस्त। डाइव क्वीन 2021 विनर अम्बिकापुर की प्रीति राजपूत को एनसीडब्ल्यूसी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता समिति में महिला विंग में राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
प्रीति राजपूत की नियुक्ति का पत्र पी. गोपीकुमारन राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी दक्षिण क्षेत्र भारत की सहमति से जारी किया गया है।
इन्हें तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी मध्य प्रदेश राज्य महिला विंग नियुक्त किया गया है। पत्र में प्रीति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे और सोनिया गांधी जी, डॉ मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के गतिशील नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में योगदान देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


