सरगुजा
लखनपुर, 19 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल लखनपुर के अध्यक्ष महेश्वर राजवाड़े ने अपनी नवीन कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति की बैठक आयोजित की, जिसमें मोर्चा के सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे। भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई तथा पार्टी के आदर्श स्व दीनदयाल उपाध्याय, स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्व अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को याद किया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिला मंत्री अनीश यादव ने की। जिन्होंने अपने उद्बोधन में युवाओं को युवा मोर्चा से जुड़ कर राष्ट्र व समाज के लिए कार्य करने की बात कही तथा आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बूथ से मजबूत करने हेतु युवाओं को प्रेरित किया।
लखनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश साहू ने अपनी राजनीति के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कैसे उन्होंने व उनके जैसे कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाया, जिससे 15 साल तक भाजपा सत्ता में रही । आगे कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के झूठे वादों को जनता अब समझ चुकी है और निश्चय ही अगले चुनावों में भाजपा पुन: सत्तासीन होगी।
भाजपा मंडल महामंत्री सत्यनारायण साहू ने भी संबोधित किया। बैठक में मैनपाट के युवा पदाधिकारी विशाल सिंह, शिवशंकर यादव,ईश्वर चौधरी व लखनपुर के किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश ठाकुर, आईटी सेल जिला संयोजक अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे।
बैठक को सफल बनाने में युवा मोर्चा लखनपुर के दिव्यांश गुप्ता, अभिषेक साहू, जुगेश साहू, इंद्रजीत राजवाड़े, अवधेश यादव, सृजल साहू, कुंदन सोनी, राममूर्ति दास, रविन्द्र राजवाड़े,कृष्णा राजवाड़े, अमरेश मुंडा,जीत नारायन राजवाड़े, उदय राजवाड़े,आकाश राजवाड़े व कन्या शक्ति की अनिता राजवाड़े, अन्ति राजवाड़े का पूरा सहयोग रहा। मंच संचालन हर्ष वर्धन पांडेय के द्वारा किया गया।


