सरगुजा

भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठे बेमुद्दत भूख हड़ताल पर
16-Aug-2021 8:53 PM
भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठे बेमुद्दत भूख हड़ताल पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार से किसानों को गोबर खाद की बाध्यता को समाप्त करने की मांगों को लेकर बेमुद्दत भूख हड़ताल आज से किया जा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि विगत 1 माह 2 दिन से लगातार खाद की आपूर्ति और गोबर खाद की वैधता को समाप्त करने को लेकर ज्ञापन, धरना और ढोल नगाड़े के साथ शासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया, जिसमें न शासन जगी न प्रशासन। आज सरगुजा के किसानों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के किसान गोबर की खाद रूपी वर्मी कंपोस्ट खाद को खरीदना ही नहीं चाहता।

सरगुजा के 39 समितियों में जाकर सब समिति प्रबंधकों से बातचीत करते हुए पूछा गया यदि कोई आदेश है तो हमें दिखाएं, लेकिन समिति प्रबंधक ना-नुकुर करते रहे। अंत में उनके द्वारा पता चला कि कलेक्टर के मौखिक आदेश पर जबरिया किसानों को खाद देने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जबकि सरगुजा के किसानों से बात करने पर यह बात अवगत हुई कि हमें जितना यूरिया ले रहे हैं, उसके एवज में उतना ही गोबर का खाद लेने को बाध्य किया जा रहा है, अन्यथा आप सभी किसानों को यूरिया नहीं दिया जाएगा, इसलिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 11 तारीख को कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था, जिसमें कहा गया था 15 अगस्त तक यदि गोबर खाद की खरीदी की बाध्यता को समाप्त नहीं किया तो भाजपा किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के साथ भूख हड़ताल पर जाएगी।

आज भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर अनिश्चितकालीन बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। आज के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा, किसान मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल जायसवाल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अजय सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा मनीष बारी, प्रवीण गुप्ता, नंद किशोर ताम्रकार, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य समर्थकों के साथ बैठे हुए है।ं

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष, भाजपा सरगुजा जिले के प्रभारी ज्योति नंद दुबे उपस्थित थे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी जिले के महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, स्वरूप कांत थॉमस, विश्व विजय सिंह तोमर, जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, मनोज कंसारी एवं अन्य किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।


अन्य पोस्ट