सरगुजा

पीएम जागरूकता अभियान सरगुजा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा
07-Aug-2021 6:13 PM
पीएम जागरूकता अभियान सरगुजा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,7 अगस्त
।प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष मुकेश सोनकर की सहमति पर जिला पदाधिकारी व सभी मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष ने बृजकिशोर पाण्डेय लखनपुर, देवनारायण यादव लुण्ड्रा, हरमिंदर सिंह टिन्नी अम्बिकापुर,अभय साहू अम्बिकापुर, अनिल सिंह मैनपाट,अजीत सिंह कुन्नी को जिला उपाध्यक्ष अनुज तिवारी को जिला कोषाध्यक्ष, नीरज वर्मा अम्बिकापुर,बंटेश्वर यादव उदयपुर,सेतराम बड़ा सीतापुर,अजय पैंकरा अम्बिकापुर,विशाल गुप्ता बतौली को जिला मंत्री मोहन विश्वकर्मा बाबू को जिला कार्यालय मंत्री, विनोद सोनी,जतिन परमार को जिला संवाद प्रमुख अभिमन्यु श्रीवास्तव,शुभम पाण्डेय को जिला सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है।

इसी प्रकार किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर उमाशंकर उपाध्याय लुण्ड्रा को नियुक्त किया गया है। सभी 12 मण्डलों के अध्यक्ष पद पर क्रमश: अम्बिकापुर नगर में अभिषेक जायसवाल, लखनपुर में कामेन्द्र राजवाड़े, लुण्ड्रा में अरविंद गुप्ता, उदयपुर में केतल सिंह आंडिल्य, मैनपाट में महेश यादव, सीतापुर में नन्दकेश्वर सिंह,बतौली में ई. राहुल कुमार गुप्ता,कुन्नी में लबेध सिंह, अम्बिकापुर ग्रामीण में पन्नालाल राजवाड़े,धौरपुर में सुनिल तिवारी,नवानगर में अजय पाण्डेय व दरिमा मण्डल में सुरेन्द्र विश्वकर्मा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सोनकर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा है कि आप सभी अपने अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभी योजनाओं का जन-जन में प्रचार प्रसार कर अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करें।
 


अन्य पोस्ट