सूरजपुर
भाजपाइयों ने मनाया स्थापना दिवस
06-Apr-2021 8:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बिश्रामपुर, 6 अप्रैल। भाजपा मंडल भटगांव के अंतर्गत ग्राम राई में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष धर्मपाल पैकरा व सांसद प्रतिनिधि अनूप जायसवाल ने की। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ताओं के घरों में भारतीय जनता पार्टी का झंडा व नेम बोर्ड लगाया गया। इस दौरान धर्मपाल पैकरा व अनूप जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जो देश हित में काम करती है। पार्टी का हर कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। इस अवसर पर पारस पैकरा, रोहित जायसवाल सोमार साय पैकरा, बुद्धिमान पैकरा, जवागर पैकरा, रामलाल व अन्य उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


