सूरजपुर

पत्नी की सडक़ हादसे में मौत के बाद पति ने की खुदकुशी
14-Nov-2026 9:44 AM
पत्नी की सडक़ हादसे में मौत के बाद पति  ने की खुदकुशी

सूरजपुर,13 नवंबर। बिहारपुर थाना क्षेत्र के  ग्राम कुबेरपुर में सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के करीब 25 दिन बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

17 अक्टूबर को संजय जायसवाल की पत्नी स्कूटी सवार चंद्रावती की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से संजय मानसिक तनाव में था। 12 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे उसका शव घर के पास स्थित बिजली टावर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इधर, मृतक के परिजनों ने संजय के शरीर पर चोट और खून के निशान होने का उल्लेख करते हुए मामले की  जांच की मांग की है। मृतक के पिता रामेश्वर प्रसाद ने थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चंद्रावती की मौत के मामले में पहले ही प्रकरण दर्ज कर दुर्घटनाकारी बोल्डर लोड ट्रैक्टर जब्त कर लिया था।

ज्ञात हो कि घटना के बाद खासा बवाल हुआ था जिसमें ग्रामीणों ने अंतरराज्यीय मार्ग जाम कर क्रशर में आग लगा दी थी, जिसमें क्रशर में खड़े हैवी जनरेटर सहित जेसीबी वाहन सहित अन्य वाहन जल गए थे। दिन भर चले हो हंगामे के बाद जिला मुख्यालय से बल भेज मामला शांत कराया गया था।


अन्य पोस्ट