सूरजपुर

छोटी दीपावली पर सरहरी के खिलाडिय़ों को मिली खेल सामग्री
10-Nov-2026 8:27 PM
छोटी दीपावली पर सरहरी के खिलाडिय़ों को मिली खेल सामग्री

 विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की पहल पर वितरित किए गए फुटबॉल- जूते

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर (सूरजपुर जिला), 10 नवंबर। छोटी दीपावली पर ग्राम पंचायत सरहरी के युवा फुटबॉल खिलाडिय़ों को खुशियों की सौगात मिली। गांव के युवा खिलाडिय़ों ने फुटबॉल खेलने के लिए जूतों की आवश्यकता को देखते हुए विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते के समक्ष अपनी मांग रखी थी।

खिलाडिय़ों की मांग पर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने तत्काल मंडल अध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक के निर्देशानुसार खिलाडिय़ों के लिए फुटबॉल जूतों की व्यवस्था कर उनका वितरण किया गया। खेल सामग्री मिलने से युवा खिलाडिय़ों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली और उनके उत्साह एवं मनोबल को नई ऊर्जा मिली।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरहरी के सरपंच पति शिवबालक शांडिल्य एवं युवा खिलाड़ी संतोष कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, श्याम कुमार, राजीव कुमार, रामवृक्ष एवं रूपचंद सहित अन्य युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे।

खिलाडिय़ों ने इस सहयोग के लिए विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट