सूरजपुर

गन्ना खरीदी मूल्य बढक़र 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को बोनस वितरित
05-Nov-2026 8:59 PM
गन्ना खरीदी मूल्य बढक़र 425 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों को बोनस वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर,5 नवंबर। मां महामाया शक्कर कारखाना केरता में गुरुवार को गन्ना खरीदी मूल्य में वृद्धि के उपलक्ष्य में आभार एवं कृषक चौपाल का आयोजन कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस दौरान मंत्री ने गन्ना उत्पादक किसानों को बोनस राशि वितरित की तथा शासन की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना खरीदी मूल्य बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। किसानों की आर्थिक समृद्धि सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से दलहन एवं तिलहन की खेती, फसल विविधीकरण तथा जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियां अपनाने का आह्वान किया। धान के स्थान पर वैकल्पिक फसल लेने वाले किसानों को निर्धारित प्रावधानों के तहत 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की जानकारी भी दी।

प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने गन्ना खरीदी मूल्य में वृद्धि के लिए सरकार के प्रति आभार जताया। वहीं कलेक्टर रेना जमील ने शक्कर कारखाने की रिकवरी दर बढ़ाने और गन्ना खेती का रकबा विस्तारित करने की कार्ययोजना की जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, अपर कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर, एसडीएम रमेश मोर, कृषि अधिकारी सम्पदा पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट