सूरजपुर

राहुल अग्रवाल को मिलेगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड
04-Nov-2026 8:23 PM
राहुल अग्रवाल को मिलेगा महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड

14 को दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 4 नवंबर। सामाजिक सेवा, मानव कल्याण और जनहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सूरजपुर के डॉ. राहुल अग्रवाल (टिंकू) को महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने उन्हें इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित किया है। आगामी 14 नवंबर को नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा।

डॉ. राहुल अग्रवाल की जीवन यात्रा संघर्ष, आत्मविश्वास और सेवा भावना की मिसाल है। सडक़ दुर्घटना में स्पाइनल कॉर्ड इंजरी के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और व्यावसायिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वर्तमान में वे बर्बरीक प्रोजेक्ट लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में कार्यरत हैं।

व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, धार्मिक गतिविधियों और जरूरतमंदों की सहायता को भी प्राथमिकता दी है। साधुराम विद्या मंदिर, एसआरपीआर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साधुराम सेवा कुंज एवं नर्सिंग कॉलेज जैसी संस्थाओं के संचालन से जुड़ी उनकी पहलें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान दे रही हैं।


अन्य पोस्ट