सूरजपुर

मनेन्द्रगढ़ बस हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 13 वाहनों की जांच, 2 जब्त
30-Oct-2026 9:33 PM
मनेन्द्रगढ़ बस हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 13 वाहनों की जांच, 2 जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 30 अक्टूबर। मनेन्द्रगढ़ में 22 अक्टूबर को ओवरलोड मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें सवार गर्भवती सहित छह लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई हाईटेक बस स्टैंड, सूरजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग और बिश्रामपुर क्षेत्र के आसपास की गई।

जिला परिवहन विभाग के अनुसार, अभियान के तहत कुल 13 बसों और वाहनों की जांच की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन मिलने पर 2 वाहन की गई।

 एक यात्री वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र वैध नहीं मिलने पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 800 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। एक यात्री वाहन द्वारा भूसा परिवहन करते पाए जाने पर नियमानुसार 2,000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

 निजी वाहन श्रेणी में पंजीकृत दो जीप/कमांडर वाहनों द्वारा अवैध रूप से यात्री परिवहन करते पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई। इन वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से बिश्रामपुर थाने के सुपुर्द किया गया है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की हिदायत दी।


अन्य पोस्ट