सूरजपुर
पत्रकार महेंद्र गुप्ता का निधन
29-Oct-2026 8:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
प्रतापपुर, 29 अक्टूबर। प्रतापपुर निवासी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र गुप्ता का 28 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे निधन हो गया। वे बनारस में उपचाररत थे। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों में शोक व्याप्त हो गया। वे मनीष गुप्ता एवं विवेक गुप्ता के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे