सूरजपुर
सूरजपुर, 29 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश पटेल ने जिले के आठ निरीक्षक रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है,इसके अतिरिक्त दो उपनिरीक्षक आठ सहायक उपनिरीक्षक सहित अलग अलग थानों में पदस्थ पचपन पुलिस कर्मियों का तबादला कर उन्हें नए थाना चौकियों में पदस्थापित किया है।
गुरुवार को एसपी द्वारा जारी आदेश में निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह रक्षित केंद्र से शिकायत शाखा प्रभारी पुलिस कार्यालय,निरीक्षक रमेश पटेल रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रामानुजनगर,निरीक्षक नंद किशोर गौतम रक्षित केंद्र से रीडर टू एसपी कार्यालय,निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी रमकोला,निरीक्षक मिलन सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी चांदनी,निरीक्षक ढाल सिंह साहू रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जयनगर,निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का रक्षित केंद्र से प्रभारी साईबर सेल,निरीक्षक जावेद मियादाद को डीसीबी/ डीसीआरबी/कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक अमित कुमार गुप्ता थाना प्रभारी जयनगर से चौकी प्रभारी बसदेई,उपनिरीक्षक हीरालाल साहू को थाना प्रभारी रमकोला से थाना सूरजपुर ,अरुण गुप्ता को साईबर सेल से चौकी प्रभारी करंजी नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार एएसआई अमरेश सिंह रक्षित केंद्र से साईबर सेल,वरुण तिवारी को जयनगर,पास्कल लकड़ा को रक्षित केंद्र से थाना रामानुजनगर,बबिता यादव रक्षित केंद्र से थाना बिश्रामपुर,राकेश यादव को थाना प्रतापपुर,हरिशंकर तिवारी को बिश्रामपुर से थाना चंदौरा,सुनील भारती को चंदौरा से भटगांव पदस्थ किया गया है।आदेश में आधा दर्जन हेड कॉन्स्टेबल ऊंचास आरक्षकों को भी नई पोस्टिंग दी गई है।