सूरजपुर
चक्रवाती तूफान, सूरजपुर के सभी स्कूलों में आज अवकाश
28-Oct-2026 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 28 अक्टूबर। मौसम विभाग द्वारा चक्रवाती तूफान के संबंध में चेतावनी जारी किए जाने के बाद सूरजपुर जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में गुरुवार, 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर द्वारा जारी सूचना में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों तथा शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रधानपाठकों को निर्देशित किया गया है कि अवकाश की जानकारी तत्काल शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं संबंधितों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे