सूरजपुर

पार्वती महाविद्यालय में मना नशा मुक्ति व स्वच्छता दिवस
03-Oct-2026 8:39 PM
पार्वती महाविद्यालय में मना नशा मुक्ति व स्वच्छता दिवस

नशे से दूर रहने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दिया संदेश, पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता-

बिश्रामपुर, 3 अक्टूबर। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट शिक्षा महाविद्यालय, मदनपुर-सिलफिली में शनिवार को नशा मुक्ति एवं स्वच्छता दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाविद्यालय के बी.एड. प्रशिक्षार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली।

रैली महाविद्यालय परिसर से मदनपुर तक निकाली गई।

इस दौरान प्रशिक्षार्थियों और स्वयंसेवकों ने लोगों को नशे के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों और सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा आसपास के लोगों को भी नशे की लत से बचाने की अपील की गई।

रैली के दौरान स्वच्छता के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। प्रशिक्षार्थियों ने गंदगी से होने वाली विभिन्न समस्याओं की जानकारी देते हुए आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सभी उपस्थित सदस्यों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नशे के दुष्प्रभावों, इससे होने वाली बीमारियों एवं सामाजिक समस्याओं पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष सह चेयरमैन प्रमेन्द्र तिवारी, बी.एड. प्राचार्य डॉ. छवि रानी मंडल, सहायक प्राध्यापक प्रीति सोनी, उपेंद्र कुमार रवि, संतोष कुमार रानाडे, अरुण कुमार दुबे, सुनीता राज,  निशा सरकार सहित बी.एड. के प्रशिक्षार्थी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट