सूरजपुर

अम्बिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन
30-Sep-2026 3:09 PM
अम्बिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में दो दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 30 सितंबर। यात्रियों की सुविधा एवं अम्बिकापुर क्षेत्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए रेल संपर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22407/22408 अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन निजामुद्दीन से 4 अक्टूबर से तथा अम्बिकापुर से 6 अक्टूबर से साप्ताहिक के स्थान पर सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

अब इस प्रकार होगा इस ट्रेन का संचालन

ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस वर्तमान में प्रत्येक मंगलवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन 4 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22407 अम्बिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस वर्तमान में प्रत्येक गुरुवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन 6 अक्टूबर 2026  से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी।

ट्रेन की वर्तमान समय-सारणी, मार्ग, ठहराव, एवं कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल इसकी आवृत्ति में वृद्धि की गई है।

इस ट्रेन के सेवा आवृत्ति में वृद्धि से अम्बिकापुर, सरगुजा क्षेत्र सहित इस मार्ग के यात्रियों को हजरत निजामुद्दीन एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

 इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक विकल्प मिलेंगे।


अन्य पोस्ट