सूरजपुर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को आज मिलेगा करियर मार्गदर्शन
29-Sep-2026 9:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 29 सितंबर। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा 30 सितम्बर को हीरालाल साधुराम सेवा कुंज में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में यूपीएससी और सीजीपीएससी में चयनित अधिकारी अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे।
अधिकारी अपनी तैयारी के अनुभव साझा करने के साथ अध्ययन की योजना, समय प्रबंधन और परीक्षा के विभिन्न चरणों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। अभ्यर्थियों को उनसे प्रश्न पूछने और अपनी शंकाओं का समाधान पाने का अवसर भी मिलेगा। जिला प्रशासन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे