सूरजपुर
जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
28-Sep-2026 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 28 सितंबर। कलेक्टर रेना जमील ने समय-सीमा की बैठक पश्चात आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने राजस्व, पेंशन सहित अन्य विषयों पर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।
कलेक्टर श्रीमती जमील ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित कर इसकी जानकारी आवेदको को भी उपलब्ध कराएं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे