सूरजपुर
लिपिक का मोबाइल हैक कर खाते से रकम पार
24-Sep-2026 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 24 सितंबर। एसईसीएल बिश्रामपुर के अमेरा परियोजना में कार्यरत लिपिक के खाते से हैकर द्वारा एक लाख से अधिक रकम आहरण कर लिए जाने की जानकारी है। लिपिक ने मामले की शिकायत बिश्रामपुर थाने में दर्ज कराई है।
दर्ज शिकायत में बताया गया कि अज्ञात ठग ने उनके मोबाइल को हैक कर उनके खाते से रकम पार कर दिया।लिपिक नंद किशोर वर्मा की रिपोर्ट पर बिश्रामपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे