सूरजपुर

गणेश उत्सव पर बिश्रामपुर में गंगा आरती, सैकड़ों भक्त हुए शामिल
24-Sep-2026 7:41 PM
गणेश उत्सव पर बिश्रामपुर में गंगा आरती, सैकड़ों भक्त हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिश्रामपुर, 24 सितंबर। कोयलांचल बिश्रामपुर स्थित मुख्य मार्केट के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में श्री राधा कृष्ण मंदिर युवा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के दौरान बुधवार रात गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर बुधवार रात लगभग 8 बजे भगवान श्री गणेश और गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 महोत्सव के दौरान भगवान गणेश की प्राण-प्रतिष्ठा, सुंदरकांड पाठ, श्याम बाबा का कीर्तन, मंगल पाठ, महाभंडारा और छप्पन भोग के कार्यक्रम संपन्न हुए। मंगलवार को बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जबकि गुरुवार को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

 


अन्य पोस्ट