सूरजपुर

केवरा में दीपों से जगमगाया पंचायत भवन
19-Sep-2026 9:29 PM
केवरा में दीपों से जगमगाया पंचायत भवन

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मनाया दीपोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केवरा (जिला सूरजपुर), 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत भवन केवरा में दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और सेवा, समर्पण तथा जनकल्याण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा संकल्प पखवाड़े के दौरान विभिन्न जनहितकारी एवं सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला युवा मोर्चा सूरजपुर के उपाध्यक्ष अभय तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, मंडल महामंत्री लाल सिंह पावले, मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी नागेंद्र सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, महामंत्री विकास तिवारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजीत गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल मंत्री कलावती जायसवाल एवं संयोजक रामकुमार राजवाड़े सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच सूरजपती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर कौशल राजवाड़े, आशीष दुबे, रमेश यादव, दिलीप श्रीवास्तव और विशाल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लोगों ने एक-दूसरे को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सेवा संकल्प पखवाड़े के आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट