सूरजपुर
मोबाइल मेडिकल यूनिट के संचालन के लिए संविदा पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू
15-Sep-2026 9:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर,15 सितंबर। जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के निर्देशानुसार आर.सी. फाउंडेशन के सी.एस.आर. मद के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी (एमबीबीएस), स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट सह प्रशासनिक कर्मचारी तथा ड्राइवर सह सपोर्ट स्टाफ के कुल 04 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अपने पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र, आवश्यक शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के मूल दस्तावेज तथा स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर में निर्धारित पंजीयन समय पर स्वयं उपस्थित होकर वॉक-इन-इंटरव्यू की चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे